Sunday, September 29, 2024
Homeहरियाणायमुनानगर : शादी का झांसा देकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, फेसबुक...

यमुनानगर : शादी का झांसा देकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, फेसबुक पर फोटो डाली

यमुनानगर। जगाधरी की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने उत्तर प्रदेश के गांव चरगाह निवासी रणजीत पर उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने फेसबुक पर उसकी फोटाे डालकर उस पर गलत शब्द लिखे हैं। जिससे उसकी समाज में बदनामी हो रही है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2012 में जगाधरी निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उन दोनों में मनमुटाव रहने लगा। जिसके बाद से वह अपने माता-पिता के साथ रहने लगी। पीड़िता ने बताया कि 2022 में वह अपनी मां के साथ अपने गांव उत्तर प्रदेश चली गई थी। जहां पर उसकी मुलाकात रणजीत के साथ हुई।

आरोपी ने उसे कहा कि वह अपने पति से तलाक ले। जिसके बाद वह उससे शादी कर लेगा। इसके बाद आरोपी युवक उसे अपने परिवार के सदस्यों से मिलवाने के बहाने से अपने साथ घर ले गया। जहां आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अपनी मां के साथ जगाधरी आ गई। जहां आरोपी उससे मिलने के लिए आया। यहां भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ लुधियाना लेकर गया और उसके साथ संबंध बनाए। जब उसने आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो उसने शादी करने से मना कर दिया और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद आरोपी ने फेसबुक पर उसकी फोटो अपलोड करने उस पर गलत शब्द लिखे। जिससे उसकी समाज में बदनामी हो रही है। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular