Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणायमुनानगर : दसवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर किया...

यमुनानगर : दसवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर किया सुसाइड

- Advertisment -
- Advertisment -

Yamunanagar News : यमुनानगर शहर की गोल्डनपुरी कॉलोनी में दसवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस द्वारा धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। बताया जा रहा है कि छात्रा मानसिक रुप से परेशान थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गोल्डनपुरी निवासी साक्षी दसवीं कक्षा की छात्रा थी। उसकी गत वर्ष दसवीं की परीक्षा में गणित में कंपार्टमेंट आ गई थी। उसने फरवरी माह में दोबारा पेपर दिया था। वह फेल ना हो जाए इसी बात को लेकर परेशान चल रही थी। इसी परेशानी के चलते उसने घर पर छत में लगे गार्डर में चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

गांधी नगर पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई की  है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular