World TB Day : विश्व क्षय रोग दिवस हर साल 24 मार्च को मनाया जाता है। टीबी दुनिया की सबसे घातक संक्रामक बीमारी बनी हुई है, जिससे हर साल 1 करोड़ से ज़्यादा लोग पीड़ित होते हैं ।
वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संदेश में कहा है “विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर, मैं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम द्वारा जन भागीदारी के माध्यम से जागरूकता पैदा करने के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रीय अभियान की सराहना करती हूँ।
इस वर्ष के विश्व क्षय रोग दिवस का विषय है – “हाँ, हम क्षय रोग को समाप्त कर सकते हैं: प्रतिबद्ध, निवेश और परिणाम” । यह इस समझ को दर्शाता है कि क्षय रोग को समाप्त करने के लिए एकजुट और ठोस वैश्विक प्रयास की आवश्यकता है। क्षय रोग का उन्मूलन राष्ट्रीय और वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती है। इस संक्रामक रोग ने दुनिया भर में लाखों लोगों को सामाजिक और आर्थिक रूप से प्रभावित किया है। क्षय रोग को समाप्त करने के हमारे एकजुट प्रयासों और राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियानों के परिणामस्वरूप पिछले एक दशक में देश में क्षय रोग के मामलों में भारी कमी आई है। मैं राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की इस उल्लेखनीय उपलब्धि की सराहना करती हूँ।
मैं सभी संबंधित पक्षों और प्रतिभागियों से सामूहिक रूप से काम करने और भारत को टीबी मुक्त बनाने का आग्रह करती हूं।