Saturday, May 18, 2024
Homeदेशबिहार में बनने वाला है दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग

बिहार में बनने वाला है दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग

- Advertisment -
- Advertisment -

World Biggest Shivling: बिहार में बहुत ही जल्द दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग (World Biggest Shivling) स्थापित होने वाला है। ये शिवलिंग पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया चकिया पथ पर कैथवलिया-बहुआरा में बनने वाले विराट रामायण मंदिर में होगा। 20 जून से मंदिर का निर्माण कार्य शुरु हो जायेगा।

महाशिवरात्री के दिन दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग की होगी स्थापना (World Biggest Shivling)

साल 2025 के महाशिवरात्री के मौके पर विराट रामायण मंदिर में दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना होगी। 2025 के अंत तक ही मंदिर बनकर तैयार हो जायेगा। मंदिरों में 12 शिखरों की सजावट करने में दो सालों और वक्त लगेगा।

शिवलिंग बनाने के लिए महाबलिपुरम में 250 टन वजन के काले ग्रेनाइट पत्थर का होगा इस्तेमाल 

महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने जानकारी दी कि 3.67 लाख वर्गफीट में विराट रामायण मंदिर  तीन मंजिला होगा। जैसे ही मंदिर में भक्त प्रवेश करेंगे उन्हें सबसे पहले भगवान गणेश के दर्शन होंगे। दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग का निर्माण करने के लिए  महाबलिपुरम में 250 टन वजन के काले ग्रेनाइट पत्थर को तराश मुख्य शिवलिंग के साथ सहस्त्रलिंगम भी स्थापित होगा।

210 टन का होगा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग 

इस शिवलिंग का वजन 210 टन का होगा। शिवलिंग की ऊंचाई और गोलाई 22 फीट की होगी। वहीं मंदिर का  क्षेत्रफल लगभग 3.67 लाख वर्गफुट होगा। सबसे ऊंचा शिखर 270 फीट का होगा। 198 फीट का एक शिखर और 180 फीट के चार शिखर होंगे। इस मंदिर की ऊंचाई अयोध्या में बन रहे रामलला के मंदिर से भी ज्यादा होगी।

देवी-देवताओं के होंगे कुल 22 मंदिर 

विराट रामायण मंदिर में शैव और वैष्णव देवी-देवताओं के कुल 22 मंदिर होंगे। मंदिर को बनाने के लिए 120 एकड़ जमीन उपलब्ध है। इसे जानकी नगर के रूप में विकसित किया जाएगा। जहां पर कई आश्रम, गुरुकुल, धर्मशाला  का निर्माण होगा। 200 करोड़ रुपए की लागत से मंदिर का निर्माण किया जायेगा।

शिवलिंग को लाने के लिए चकिया से कैथवलिया की 10 किलोमीटर की दूरी तक सड़क और पुल-पुलिया के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री और पथ निर्माण मंत्री से अनुरोध किया गया है।

also read: 2 हजार के नोट को लेकर HDFC बैंक ने जारी किया अपडेट

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular