Friday, May 3, 2024
Homeहरियाणाजींदछात्राओं से छेड़छाड़ मामले में महिला आयोग हुआ सख्त, कहा - प्राचार्य...

छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में महिला आयोग हुआ सख्त, कहा – प्राचार्य को 24 घंटे के अंदर करो गिरफ्तार

- Advertisment -

जिला शिक्षा अधिकारी ज्योति श्योकंद अपनी पूरी टीम के साथ छात्राओं ने जो बयान दिए, उनको लेकर महिला आयोग के पंचकूला स्थित कार्यालय में पहुंची। जिला शिक्षा अधिकारी ने छात्राओं द्वारा दिए गए बयान को महिला आयोग की चेयरमैन रेनू भाटिया को सौंपा।

- Advertisment -

जींद। छात्राओं से छेड़छाड़ मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस पर महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। जींद जिले के उचाना के सरकारी स्कूल के आरोपी प्राचार्य को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने के आदेश दिए है। वीरवार को जिला शिक्षा अधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ, डीएसपी तथा पुलिस जांच अधिकारी भी महिला आयोग पहुंचे। महिला आयोग ने प्राचार्य को भी बुलाया था लेकिन वह नही सके। महिला आयोग ऑफिस में प्राचार्य का बेटा तथा उसका एक रिश्तेदार वकील के साथ पहुंचे। महिला आयोग ने पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि प्राचार्य को 24 घंटे में गिरफ्तार करो, नहीं तो महिला आयोग सख्त कदम उठाने पर मजबूर होगा। जल्द ही महिला आयोग की टीम जींद का दौरा भी कर सकती है।

महिला आयोग की चेयरमैन रेनू भाटिया

जिला शिक्षा अधिकारी ज्योति श्योकंद अपनी पूरी टीम के साथ छात्राओं ने जो बयान दिए, उनको लेकर महिला आयोग के पंचकूला स्थित कार्यालय में पहुंची। जिला शिक्षा अधिकारी ने छात्राओं द्वारा दिए गए बयान को महिला आयोग की चेयरमैन रेनू भाटिया को सौंपा। इसमें 50 से अधिक छात्राओं ने अपने बयान में प्राचार्य पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। कुछ छात्राओं ने कहा कि उनके साथ ऐसा नहीं हुआ लेकिन उन्होंने इसके बारे में सुना है। वहीं कुछ छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ कुछ सुबूत भी अपने ब्यान के साथ सौंपे हैं। महिला आयोग ने जिला शिक्षा अधिकारी को इस मामले में सख्त से सख्त रवैया अपनाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा बैठक में पहुंचे डीएसपी अमित भाटिया, उचाना थाना प्रभारी बलवान सिंह तथा जांच अधिकारी प्रेम कुमारी को निर्देश दिए कि एफआईआर होने के बावजूद प्राचार्य को क्यों गिरफ्तार नहीं किया गया। पुलिस का यह ढीला रवैया किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने 24 घंटे में प्राचार्य को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। बैठक में प्राचार्य को भी बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। उनके बेटे, एक रिश्तेदार तथा वकील महिला आयोग पहुंचे। इन लोगों ने बताया कि तीन दिन से प्राचार्य घर पर नहीं आए हैं। महिला आयोग ने प्राचार्य के घर पहुंचते ही सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा।

महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि पुलिस को 24 घंटे में प्राचार्य को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। महिला आयोग इस मामले में पूरी तरह से सख्त है और छात्राओं को न्याय दिलाया जाएगा। जल्द ही जींद का दौरा भी किया जा सकता है। यह एक गंभीर मामला है। छात्राओं के साथ बहुत गलत हैं। 50 से अधिक छात्राओं ने अपने बयानों में प्राचार्य पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। कुछ छात्राओं ने सुबूत भी पेश किए हैं। प्राचार्य के बेटे एक रिश्तेदार अपने वकील के साथ पहुंचे थे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular