Saturday, August 1, 2026
HomeदेशWeather Updates : एयर पॉल्‍यूशन से मिलेगी राहत, हरियाणा में गरजचमक के...

Weather Updates : एयर पॉल्‍यूशन से मिलेगी राहत, हरियाणा में गरजचमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना, जानें- मौसम का हाल…

Weather Updates : हरियाणा में मौसम में बदलाव आने की पूरी संभावना है। लोगों को एयर पॉल्‍यूशन से राहत मिल सकती है। इसकों लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जताया है।  मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार  के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि  हरियाणा राज्य में पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 4 नवंबर रात्रि से मौसम में हल्का बदलाव आने की संभावना है। जिससे 4 नवंबर रात्रि व 5 नवंबर को राज्य में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है, इस दौरान बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा कुछ एक स्थानों पर गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की कमी व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित। परंतु 6 नवंबर से 9 नवंबर के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान फिर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular