Friday, September 25, 2026
Homeदिल्लीWeather Update: हरियाणा-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, 29 सितंबर तक बारिश...

Weather Update: हरियाणा-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, 29 सितंबर तक बारिश के आसार

Weather Update: हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में इन दिनों मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, 25 सितंबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते 25 और 26 सितंबर को कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही और उत्तरी हरियाणा में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। वहीं 28 सितंबर के आसपास एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि  मानसूनी हवाओं की वापसी की अक्षय रेखा गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरपुर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, दिशा, नलियां तक आ गई है। जिससे हरियाणा राज्य में पिछले एक सप्ताह से मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहा व दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। परंतु मानसून जाने के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव हवाओं में बदलाव पश्चिमी से पूर्वी होने तथा 26 सितम्बर रात्रि से मौसम में बदलाव संभावित है तथा 27 से 29 सितम्बर के दौरान हरियाणा के उत्तरी जिलों में हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश परंतु पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभावित। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु बाद में राज्य में मौसम शुष्क  रहने की संभावना है।

RELATED NEWS

Most Popular