Weather Update: मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। पिछले कुछ दिनों से तापमान बढ़ रहा था लेकिन रविवार शाम से ठंड फिर लौट आई है। जनवरी में बढ़े हुए न्यूनतम तापमान में तो 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब जहां रविवार 25 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस के करीब था, सोमवार 27 जनवरी को गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
सुबह-शाम चलेंगी ठंडी हवाएं
मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 27 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा। सुबह और शाम ठंडी हवाओं के चलने की वजह से मौसम में ठिठुरन बनी रहेगी। जिसके चलते लोगों को ठंड का अहसास होगा। वहीं दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। जिसके चलते दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
आज 27 जनवरी 2025 के 0830 बजे IST, दिल्ली में दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)#Delhi #IMD #WeatherUpdate #Weather #winters #IMDweatherforecast #mimimumtemperatures #temperatures #mausam #mausm@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/LKdtYGW3i1
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 27, 2025
मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। ऐसा हाल कुछ दिनों तक रहने वाला है। विभाग के मुताबिक रविवार 26 जनवरी 2025 ने आठ साल की गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मैक्सिमम टेम्परेचर 23.7 डिग्री। रहा, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक रहा।
विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते अभी बारिश होने की संभावना है। इस सप्ताह रुक-रुक कर बारिश होगी। वहीं, उत्तर भारत के राज्यों में भी पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश हो सकती है। इससे तापमान में और गिरावट आएगी।
शीतलहर और पछुआ पवनों से बचकर रहें
आईएमडी (IMD) ने आगे बताया कि अभी शीतलहर और पछुआ पवनों से राहत मिलने वाली नहीं है। देश के कई राज्यों में इसका साफ असर देखने को मिलेगा। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में अभी कुछ दिन शीतलहर और पछुआ पवन चलेगी। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. वहीं, गलन भी पीछा नहीं छोड़ेगी। इससे पारा और लुढ़केगा।
हरियाणा के 11 जिलों में येलो अलर्ट
वहीं, हरियाणा की बात जाए तो मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में रविवार को शीतलहर का अलर्ट जारी किया था। आज फिर मौसम विभाग ने शीतलहर का येलो अलर्ट 11 जिलों में जारी किया है। बाकि के 11 जिलों में मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना है। इस बीच धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी।
इसके बाद 29 जनवरी तक एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 29 जनवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा. इसके बाद ठंड में और भी इजाफा हो सकता है।