Wednesday, September 17, 2025
Homeपंजाबमौसम अपडेट, आने वाले दिनों में पंजाब में पड़ेगी अधिक गर्मी

मौसम अपडेट, आने वाले दिनों में पंजाब में पड़ेगी अधिक गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में इन दिनों गर्मी का कहर जारी रहेगा। आने वाले दिनों में पंजाब में भी अधिक गर्मी पड़ेगी। आज यानी शुक्रवार को भी पंजाब का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 20 मई 2024 को पंजाब, पश्चिम राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में कुछ स्थानों पर तथा 20 मई को पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में कुछ/पृथक स्थानों पर लू के कारण भीषण गर्मी पड़ेगी। लू चलने की संभावना है।

चंडीगढ़ में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। अमृतसर में आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। मौसम साफ और बहुत गर्म रहेगा। जालंधर में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा।

लुधियाना में आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। बठिंडा में आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। मौसम साफ और गर्म रहेगा। पटियाला में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा।

आप भी हैं गुलाब जामुन खाने के बड़े शौकिन तो घर पर इस आसान से तरीके से बनाए टेस्टी गुलाब जामुन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस हफ्ते के अंत से दिल्ली में गर्मी का दौर शुरू हो रहा है। 18 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और दिन के दौरान तेज सतही हवाओं और लू यानी तेज धूप के साथ आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।

इसके बाद रविवार को भी दिन में तेज हवाएं चलेंगी। जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। आज की बात करें तो दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आसमान आज भी साफ है।

RELATED NEWS

Most Popular