Wednesday, May 21, 2025
HomeदेशWeather Update : हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, IMD ने...

Weather Update : हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

Weather Update: हरियाणा लगातार आसमान से आग बरस रही है। बुधवार सुबह से ही रोहतक समेत पूरे हरियाणा में तापमान में उफान और झुलसाने वाली गर्मी और हीट वेब (लू ) अपने तेवरों को प्रचंड बनाए हुए हैं। वहीं IMD  के मुताबिक मौसम में बदलाव होने की हल्की संभावना बन रही है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में पश्चिमी उष्ण गर्म हवाएं सिंध के रेगिस्तान फिर राजस्थान के गर्म रेगिस्तान से हो कर आ रही है। जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। जबकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली उत्तरी और पूर्वी हिस्सों पर उत्तरी हवाएं चलने से तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो रही है। वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हैं। परन्तु इसका हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है। इस मौसम प्रणाली से हरियाणा के उत्तरी पूर्वी जिलों और पर ही 22 तक हल्की बारिश बूंदा-बांदी और तेज गति से हवाएं अंधड़ चलने की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।
जबकि शेष हरियाणा एनसीआर विशेषकर पश्चिमी दक्षिणी जिलों में अभी झुलसाने वाली गर्मी से राहत के आसार नहीं दिख रहें नौतपा से पहले हरियाणा तप रहा है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 23 मई को सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में मौसम में बदलाव होने की हल्की संभावना बन रही है। क्योंकि इस दौरान 24 मई को एक चक्रवातीय तूफान अरब सागर पर बनने की संभावना बन रही है। साथ ही साथ नौतपा 25 मई से शुरू होने जा रहा है इस बार नौतपा के दौरान भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। क्योंकि 28 मई को बंगाल की खाड़ी पर भी एक चक्रवातीय तूफान बनने और उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 28-31 मई के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

न्यूनतम तापमान कहां कितना रहा

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular