Saturday, July 25, 2026
HomeदेशWeather update : रोहतक समेत हरियाणा के कई जिलों में बारिश, जानिए-...

Weather update : रोहतक समेत हरियाणा के कई जिलों में बारिश, जानिए- आगे कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather update: हरियाणा में मानसून की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। शुक्रवार को महेंद्रगढ़ रेवाड़ी गुरुग्राम फरीदाबाद मेवात पलवल साथ ही साथ रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी में हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। वहीं हिसार फतेहाबाद सिरसा जींद कैथल में बिखराव वाली खंड बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा नीचे की और जैसलमेर, गुना, सीधी, डेल्टागंज से बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की गतिविधियों में थोड़ी कमी बनी होने से कहीं कहीं बारिश हो रही है। अरब सागर से नमी वाली हवाएं तथा दक्षिण पूर्व राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से 25 से 27 जुलाई के दौरान राज्य में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है परंतु 27 जुलाई से मानसून ट्रफ उत्तर की तरफ बढ़ने तथा बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली हवाएं आने की संभावना है जिससे 28 जुलाई से 30 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य के उत्तरी जिलों में ज्यादातर क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। परंतु पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान में कमी आने की संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular