Monday, October 26, 2026
Homeहरियाणाअभय चौटाला का मांग : ओलावृष्टि से बर्बाद किसानों को 50 हजार...

अभय चौटाला का मांग : ओलावृष्टि से बर्बाद किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार

चंडीगढ़ : इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने पिछले 48 घंटों में हुई तेज ओलावृष्टि से किसानों की बर्बाद हुई फसल पर कहा कि ने और बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है।

अभय चौटाला ने कहा,  प्रदेश के भिवानी, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, जींद, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ जिलों में ओलावृष्टि और बेमौसमी बारिश के कारण खेतों में खड़ी सरसों, चना और सब्जियों की फसल 80 से 100 प्रतिशत तक बर्बाद हो गई है। किसान ने आढ़ती से कर्ज लेकर, खाद-बीज डालकर बड़ी उम्मीद से फसल बोई थी, आज उसके हाथ में कुछ नहीं बचा है। फसल बर्बाद होने से किसानों के हालात बेहद दर्दनाक हैं। ओलावृष्टि और बेमौसमी बारिश से खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है लेकिन सरकार का कोई अधिकारी खेत तक नहीं पहुंचा। सरकार सिर्फ कागजों में गिरदावरी के आदेश देकर अपनी जिम्मेदारी से बच रही है।

चौटाला ने कहा कि  बीजेपी सरकार ने पिछले 12 सालों के राज में किसानों की पूरी तरह से अनदेखी की है जिसके कारण किसान आज आर्थिक रूप से लगभग खत्म हो चुका है। इंडियन नेशनल लोकदल मांग करती है कि सरकार तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाए और प्रभावित किसानों को 50,000 रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दे। यह मुआवजा 15 दिन के अंदर डायरेक्ट किसान के खाते में आना चाहिए। साथ ही किसानों के फसली कर्ज माफ किए जाएं और अगली बिजाई के लिए मुफ्त बीज और खाद दी जाए। यदि सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी तो इनेलो कार्यकर्ता किसानों के साथ सडक़ों पर उतर कर आंदोलन करेंगे।

RELATED NEWS

Most Popular