Weather update : हरियाणा, दिल्ली- एनसीआर में गर्मी ने रफ्तार पकड़ लीं है। आने वाले तीन चार दिनों तक सम्पूर्ण इलाके में गर्मी अपने तेवरों को और अधिक प्रचंड रूप धारण करेंगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 7 अप्रैल से लू का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में किसी भी मौसम प्रणाली के अभाव में व सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है थार मरुस्थल से सीधी शुष्क और उष्ण पश्चिमी हवाओं ने सम्पूर्ण इलाके से वातावरण से धीरे-धीरे नमीं को सोखकर साथ ही साथ सुबह से शाम तक सूर्य देव की चटक चमकदार धूप खिली रहने से गर्मी के तेवरों को अप्रेल महीने में ही मजबूत बना दिया है। आमतौर पर अप्रैल महीने में पहले पखवाड़े में मौसम सुहावना बना रहता है और अंतिम सप्ताह में धीरे-धीरे गर्मी अपने रंग दिखातीं है परन्तु इस साल अप्रैल महीने की शुरुआत में ही हरियाणा के कुछ स्थानों पर हीट वेब ( लूं) की परिस्थितियां बनने लगी है ।
डॉ चंद्र मोहन के मुताबिक आने वाले तीन चार दिनों में सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में गर्मी अपने तेवरों को प्रचंड बनाएगी और हीट वेब चलने की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। हालांकि 9 अप्रेल को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में आंशिक बदलाव से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।
वहीं भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले तीन चार दिनों के लिए असहनीय गर्मी और हीट वेब चलने की गतिविधियों की वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। आमजन को सलाह दी जाती है अपने ज़रूरी काम सुबह और शाम को करें बहुत जरूरी हो तभी दिन के समय खुले में निकलें। वहीं अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई है।