Thursday, August 27, 2026
HomeपंजाबPunjab Weather: पंजाब-चंडीगढ़ में आज हीटवेव का यलो अलर्ट जारी, 10 से...

Punjab Weather: पंजाब-चंडीगढ़ में आज हीटवेव का यलो अलर्ट जारी, 10 से बारिश की संभावना

Punjab Weather: मौसम विभाग ने आज यानी 7 अप्रैल से पंजाब और चंडीगढ़ में लू चलने का अनुमान जताया है। यह स्थिति 10 अप्रैल तक बनी रहेगी। मौसम विभाग ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही राज्य में पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही चंडीगढ़ में 37.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। राज्य के सभी जिलों और शहरों में तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है।

मौसम विभाग के अनुसार 4 से 10 अप्रैल तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं, अप्रैल में अब तक 100 फीसदी कम बारिश हुई है। हालाँकि, अप्रैल महीने में 0.4 मिमी वर्षा होती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। हालाँकि, तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

Punjab News: पुलिस स्टेशन के पास विस्फोट की आवाज, पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान

राज्य के उत्तरी भागों में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस, मध्य भागों में 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तथा पश्चिमी व दक्षिणी भागों में 40 से 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके साथ ही रात का न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहेगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular