Friday, August 14, 2026
HomeदेशWeather Update : हरियाणा में मौसम ने ली करवट; ठंडी हवाओं से...

Weather Update : हरियाणा में मौसम ने ली करवट; ठंडी हवाओं से गिरा तापमान, जानिए- आगे कैसा रहेगा वेदर

Weather Update : हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में आमतौर पर मौसम शुष्क और साफ़ बना हुआ। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शनिवार को उत्तरी हवाएं चलने से सम्पूर्ण इलाके तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं IMD ने 29 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक सप्ताह तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम आमतौर पर शुष्क और साफ़ बना रहेगा और तेज गति से उत्तरी हवाएं चलने से सम्पूर्ण इलाके में तीन दिनों तक और अधिक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया वैसे ही तेज गति से उत्तरी हवाएं चलने से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही। पिछले दिनों तापमान में रिकॉर्ड तोड उछाल देखने को मिली हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कुछ स्थानों के तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था।

परन्तु जैसे ही हवाओं की दिशा में बदलाव हुआ सम्पूर्ण इलाके दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलीं एक ही दिन में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर 3.0 डिग्री सेल्सियस से 11.0 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिलीं वहीं शुक्रवार रात से ही रोहतक, जींद, झज्जर, कुरुक्षेत्र, अंबाला सहित कई जिलों में 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं।

पढ़ें- कहां कितना रहा तापमान….

 

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular