Saturday, November 21, 2026
HomeदेशWeather Update : हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, 7 से 12...

Weather Update : हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, 7 से 12 अक्टूबर तक बारिश के आसार

Weather Update : हरियाणा के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं मौसम विभाग ने 7 से अक्टूबर के दौरान राज्य के कुछ एक स्थानों पर हल्की  बूंदाबांदी और 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने  जानकारी देते बताया कि पश्चिमी शुष्क हवाओं के कारण हरियाणा राज्य में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। पिछले चार पांच दिनों से दिन का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस व रात्रि तापमान भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार, मौसम  हरियाणा राज्य में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। पहला पश्चिमी विक्षोभ 7 अक्तूबर को पहाड़ों की तरफ बढ़ने की संभावना है जिससे 7 अक्तूबर रात्रि से 9 अक्टूबर के दौरान विशेषकर उत्तरी हरियाणा में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश तथा राज्य के अन्य क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है परंतु दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 9 अक्टूबर को आने की संभावना है जिससे हरियाणा राज्य के ज्यादतर क्षेत्रों में 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर को आंशिक बादलवाई तथा हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। परंतु बाद में मौसम खुश्क तथा हवाओं में बदलाव तथा उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है।

RELATED NEWS

Most Popular