Tuesday, May 5, 2026
Homeदिल्लीWeather Update: हरियाणा में 10 मई तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील, IMD का...

Weather Update: हरियाणा में 10 मई तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील, IMD का अलर्ट, जानिए- लेटेस्ट वेदर अपडेट

Weather Update: हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने को मिल रहा है। बुधवार काे राजधानी दिल्ली के आसपास हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 10 मई तक वेदर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 10 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव कल 6 मई तक बने रहने की संभावना है जिस के कारण कल 6 मई को भी हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई रहने तथा हवाओं व गरज चमक के साथ राज्य में कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।

वहीं 7 मई से 10 मई तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव आने तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है। परंतु 10 मई रात्रि से एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से फिर से मौसम में बदलाव आने की संभावना बन रही है।

RELATED NEWS

Most Popular