Monday, August 3, 2026
Homeदिल्लीWeather Update : हरियाणा में 23 जून तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील; IMD...

Weather Update : हरियाणा में 23 जून तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील; IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Weather Update : हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही है। जिस कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, 18 जून रात्रि से 20 जून के दौरान हरियाणा में गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि  हरियाणा में मौसम आमतौर पर 23 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान व पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना से 18 जून रात्रि से 20 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में तेज हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 व 23 जून के दौरान भी राज्य में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान राज्य में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव न होने परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular