Friday, May 17, 2024
Homeपंजाबहरियाणा और पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी...

हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

- Advertisment -
- Advertisment -

Weather Update: इस साल हरियाणा में मानसून बहुत मेहरबान है। बुधवार को मौसम विभाग की ओर से राज्य के 9 जिलों में बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  करनाल, कैथल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी जिले शामिल है जिनमें ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 25 से 27 जुलाई के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

बारिश की वजह से पंजाब की नदियां उफान पर 

हिमाचल प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के कारण पंजाब की नदियां उफान पर है। प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार को बारिश भी हुई। पाकिस्तान की ओर से सतलुज दरिया ओवरफ्लो होकर भारतीय सीमा के पास स्थित कई गांवों में पानी घुस गया। फाजिल्का के 16 गांवों से स्थिति खराब दिखाई दे रही है। पंजाब के 19 जिले बाढ़ से प्रभावित है। 26 से 28 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

मानसून की सक्रियता उत्तर हरियाणा के जिले में सबसे ज्यादा 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो मानसून की सक्रियता उत्तर हरियाणा के जिलों में ज्यादा रहेगी, जिससे पंचकूला, यमुनानगर, पानीपत, और करनाल में भारी की संभावना है। कुछ अन्य जिलों जैसे कि जींद, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक, और कैथल में भी अच्छी बारिश के अनुमान है। हालांकि, हिसार, फतेहाबाद, और सिरसा में बादल छाने और हल्की वर्षा की संभावना है।

ये भी पढ़ें- अगस्त में 14 दिनों तक बैंक रहेंगे बंद, जल्द निपटा लें अपना काम

मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून ट्रफ अब दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में औसत समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर ऊपर है, और एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ रेखा के रूप में समुद्र तल से उच्चतम पर है। इससे मौसम में बदलाव आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- हरियाणा के इस होटेल्स में बैन हुआ हुक्का, रेस्टोरेंट और पार्टियों में नहीं फूक पायेंगे चिलम

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular