Saturday, May 11, 2024
Homeदेशहरियाणा-पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट जारी, देश के इन राज्यों में...

हरियाणा-पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट जारी, देश के इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

- Advertisment -
- Advertisment -

Weather Update: हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहने के कारण लोगों की बढ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं दूसरी ओर  असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 24 दिसंबर यानि की आज अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज अधिकतम तापमान  25 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 29 दिसंबर तक दिल्ली-एनसीआर में धुंध का कहर जारी रहेगा। इस दौरान तापमान 5 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। इसी के साथ आज सुबह घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया गया है।

बीते 24 घंटों के भीतर मौसम का न्यूनतम तापमान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर पश्चिम राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और आंतरिक ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में 6-12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में अपनी डाइट में शामिल करें ये फूड, दूर रहेगी बीमारियां

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular