Friday, May 3, 2024
Homeदेशमई के महीने में सर्दी का एहसास, पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी...

मई के महीने में सर्दी का एहसास, पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी

- Advertisment -
- Advertisment -

Weather Update: मई के महीने की शुरुआत बहुत ही अच्छी रही। बारिश और सुहाने मौसम के साथ महीने का आगाज हुआ। बीते कई दिनों से भारत के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग (Weather Update) के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आने वाले कई दिनों ऐसा ही सुहाना मौसम बना रहेगा। आज देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

आज इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना (Weather Update)

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली एनसीआर, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत यूपी और बिहार में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान यहां 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं। अगले 2-3 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 4 मई को यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश में बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेगी साथ ही बिजली चमकने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें- Gmail यूजर्स रहें सावधान नए स्कैम ने मचाया हाहाकार, गूगल ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में बर्फबारी 

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रया चमोली, बानेबर और पिजनों के 3200 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार है। उत्तराखंड में बर्फबारी की वजह से चारधाम यात्रा करने आये श्रद्धालुओं को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है कि जो श्रद्धालु जहां  पर हैं वहीं रुक जायें क्योंकि बर्फबारी में कोई भी अनहोनी हो सकती है।

https://twitter.com/mcdehradun/status/1653322653019561985?s=20

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular