Friday, May 17, 2024
Homeदेशनए साल के पहले दिन से ही देश में लुढ़केगा पारा, बढ़ेगी...

नए साल के पहले दिन से ही देश में लुढ़केगा पारा, बढ़ेगी ठंड जानें मौसम का हाल

- Advertisment -
- Advertisment -

WEATHER : मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नए साल के पहले दिन की शुरुआत के साथ ही मौसम का पारा और अधिक नीचे गिर जायेगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 28 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा जबकि पंजाब-हरियाणा में कोल्ड वेव को लेकर अलर्ट जारी है।

समस्त उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। कहीं पर घना कोहरा छाया हुआ है तो कहीं पर कोल्ड वेव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बालटिस्तान-मुजफ्फराबाद में बारिश और बर्फबारी की आशंका जाहिर की गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 25 से 28 दिसंबर तक घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है, हालांकि 29 दिसंबर से 30 दिसंबर तक हल्का कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में वर्कआउट या वॉक के दौरान कौन सा पानी पीना बेहतर

मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु में 30 दिसंबर 2023 से 01 जनवरी 2024 तक हल्की से मध्यम बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम और इससे सटे मध्य भारत में 30 दिसंबर 2023 से 02 जनवरी 2024 के दौरान बारिश का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा चंडीगढ, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री के बीच रहा।

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular