Wednesday, April 2, 2025
Homeदिल्लीWeather Report: दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया...

Weather Report: दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Report: दिल्ली-NCR में इम दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। दक्षिण भारत में बारिश की संभावना है। पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है।

वहीं, पंजाब और हरियाणा में भी शीतलहर जारी है। फरीदकोट में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमाचल में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। बात दिल्ली की करें तो इधर कुछ हिस्सों और नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से घने कोहरे की चादर छाई हुई है। उत्तर भारत के अन्य हिस्से भी कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं।

घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग (IMD) ने 21 दिसंबर से 26 दिसंबर तक घने कोहरे की चेतावनी दी है। इस दौरान विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो सकती है, जो वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। 21 और 22 दिसंबर को कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है, इसलिए इन दिनों लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान बीते कल की तुलना में अधिक रहा है। सबसे कम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम टेंपरेचर ज्यादातर 4 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच है। अगले 12 घंटों में पश्चिम मध्य खाड़ी के ऊपर एक डिप्रेशन तीव्र हो जाएगा।

वर्तमान में 70 डिग्री पूर्व से 25 डिग्री उत्तर में एक पश्चिमी विक्षोभ है। मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी है कि शीत लहर हिमाचल प्रदेश पश्चिम राजस्थान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बना रहेगा। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होगी।

बारिश होने से बढ़ेगी सर्दी

मौसम विभाग के अनुसार, 21 और 22 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद 23, 24 और 25 दिसंबर को भी कोहरे का अलर्ट जारी रहेगा। 26 दिसंबर को बारिश की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular