Wednesday, April 1, 2026
HomeदेशWeather News: इन राज्यों में तूफान और बारिश की चेतावनी, लोगों...

Weather News: इन राज्यों में तूफान और बारिश की चेतावनी, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

Weather news: मौसम विभाग के अनुसार रविवार को देश के 30 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इन राज्यों में 40-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने शनिवार को बताया था कि इस बार मानसून तय समय से 4 दिन पहले देश में पहुंच सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल तट पर पहुंचेगा। यह आमतौर पर 1 जून को केरल पहुंचता है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में तापमान 38°C से 44°C के बीच रह सकता है।

हल्की बारिश या धूल भरी आंधी आने की भी संभावना है। कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में भी तापमान बढ़ने की संभावना है।

Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने पंजाब के कोटे से राजस्थान को पानी देने के निर्देश दिए

विभाग के अनुसार शनिवार को ओडिशा के 16 शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। संबलपुर में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा। भुवनेश्वर में इस मौसम का पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में 14 मई तक मौसम गर्म रहेगा।

RELATED NEWS

Most Popular