Friday, May 3, 2024
Homeदिल्लीहो जाइए हाड़ कंपा देने वाली ठंड के लिए तैयार, बारिश के...

हो जाइए हाड़ कंपा देने वाली ठंड के लिए तैयार, बारिश के बाद और बढ़ेगी ठंड

- Advertisment -
- Advertisment -

Weather News: नए साल की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत में तापमान में गिरावट जारी है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फवारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। देश के कई राज्यों में न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 6 जनवरी को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में बहुत ज्यादा ठंड रहेगी। कड़ाके की ठंड के कारण लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी ठंड और अधिक बढ़ेगी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में आज कोल्ड वेव की आशंका है।

आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश की आशंका जाहिर की गई है। 9 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश हो सकती है जिसके बाद ठंड और इजाफा होगा।  दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में ज्यादा देर तक हीटर में रहने से शरीर में होते हैं भारी नुकसान

वहीं बिहार के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन 19 जिलों में पटना, शेखपुरा, नवादा, बेगुसराय, गया, नालंदा, गया, लखीसराय और भोजपुर का नाम शामिल है। बारिश के कारण बिहार में और अधिक ठंड बढ़ेगी।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 6 जनवरी के दौरान भीषण से बहुत भीषण ठंडा दिन रहने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में 7 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular