Monday, July 27, 2026
Homeदिल्लीWeather: हरियाणा में सूखी ठंड तेवर हुए प्रचंड, पश्चिमी विक्षोभ की...

Weather: हरियाणा में सूखी ठंड तेवर हुए प्रचंड, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 7 दिसंबर तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील

Weather: हरियाणा में कड़ाके की सूखी ठंड ने अपने प्रचंड तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कुछ स्थानों का रात्रि तापमान सीजन के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 7 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम का मिजाज परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 7 दिसंबर तक परिवर्तनशील संभावित। इस दौरान 4 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 7 दिसंबर के दौरान बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित। इस दौरान हवा में बार बार बदलाव होने तथा हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है। वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ एक स्थानों पर अलसुबह हल्की धुंध भी रहने की संभावना है। परंतु 8 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट की संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular