Thursday, August 6, 2026
Homeदिल्लीWeather : हरियाणा में सर्दी का सितम बढ़ा, 14 दिसंबर तक मौसम...

Weather : हरियाणा में सर्दी का सितम बढ़ा, 14 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा, जानें- IMD का अपडेट

Weather : हरियाणा में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। तापमान में लगातार गिरावट जारी है, जिससे लोगों को रात और सुबह कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ रही है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, 14 दिसंबर तक शुष्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

एचएयू हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 14 दिसंबर तक शुष्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 9 से 11 दिसंबर तक उत्तर व उत्तरपश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट परंतु दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। परंतु 12 दिसंबर से एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 14 दिसंबर के दौरान बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित। इस दौरान हवा में बार बार बदलाव होने तथा हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है। वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ एक स्थानों पर अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध भी रहने की संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular