Friday, May 3, 2024
Homeदिल्लीकोहरे और शीतलहर का उत्तर भारत में डबल अटैक, ठंड को लेकर...

कोहरे और शीतलहर का उत्तर भारत में डबल अटैक, ठंड को लेकर दिल्ली में येलो अलर्ट जारी, हरियाणा-पंजाब में रेड अलर्ट

- Advertisment -
- Advertisment -

Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं की वजह से मैदानी इलाकों में कंपकंपी वाली ठंड पड़ रही है। ठंड और घने कोहरे के कारण सड़क यातायात, हवाई सफर और रेल यात्रा पर भारी असर पड़ रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी 

दिल्ली के कई इलाकों में आज घना कोहरा छाया हुआ है। कई जगहों पर घने कोहरे की वजह से दृश्यता जीरो हो गई है। ठंड को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से आज और कल के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अभी कोहरा कुछ दिन सवेरे और शाम को परेशान करने वाला है। मौसम ठंडा बना रहेगा और सर्द हवाएं लोगों की दुश्वारियां बढ़ाएंगी। दिन में बादल छाये रहने से रात का तापमान कुछ बढ़ सकता है। अनुमान है कि 10 जनवरी तक न्यूनतम तापमान बढ़कर आठ डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि अधिकतम तापमान स्थिर रहने का अनुमान है। शीतलहर के कारण कई ट्रेनें देरी से चलने के कारण हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

पंजाब और हरियाणा में रेड अलर्ट जारी 

ठंड के लिए पंजाब में शनिवार को रेड अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब में बेहद घना कोहरा छाए रहने के साथ-साथ शीत लहर चलेगी। कोल्ड डे की स्थितियां भी बनी रहेंगी। रविवार को यहां सीवियर कोल्ड वेव चलने की भविष्यवाणी की गई है।

हरियाणा के आठ शहरों में आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात व पलवल शहर शामिल हैं। बाकी शहरों में ऑरेज अलर्ट है। आने वाले 4-5 दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

उत्तर प्रदेश में भी घना कोहरा और जानलेवा ठंड पड़ रही है। यहां के कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- दो-तीन दिन बाद कंपकंपाती ठंड से मिलेगी निजात, जानिए अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular