Weather Updates: हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 28-31 मार्च के दौरान मेघगर्जन के साथ तेज आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है ।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य में 1 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ की 28 मार्च रात्रि से सक्रियता बढ़ने की संभावना को देखते हुए राज्य में 29 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान राज्य में बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने से दिन के तापमान में गिरावट होने व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

