Saturday, August 15, 2026
Homeदेशअफवाह फैलाने वालाें पर होगी कार्रवाई : मंत्री राजेश नागर बोले- प्रदेश...

अफवाह फैलाने वालाें पर होगी कार्रवाई : मंत्री राजेश नागर बोले- प्रदेश में गैस और ईंधन की कोई कमी नहीं

हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश में गैस और ईंधन की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाहें फैलाकर अनावश्यक घबराहट पैदा करने की कोशिश की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

मंत्री ने यह बात फरीदाबाद में गैस और ईंधन आपूर्ति की वर्तमान स्थिति को लेकर आयोजित की गई समीक्षा बैठक में की। इस दौरान जिला के वरिष्ठ अधिकारियों ने क्षेत्र में एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त हिंदुस्तान पेट्रोलियम तथा भारत पेट्रोलियम के प्रतिनिधि, विभिन्न गैस एजेंसियों के संचालक भी शामिल हुए।

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रीराजेश नागर ने कहा कि गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है। फरीदाबाद सहित अब तक पूरे प्रदेश में 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और आगे भी इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को तुरंत रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता की सुविधा और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रशासन, तेल कंपनियों और गैस एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर किसी भी संभावित समस्या का समय रहते समाधान किया जाएगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular