Wednesday, May 1, 2024
Homeदेशकड़ाके की ठंड को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गाना, रातों...

कड़ाके की ठंड को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गाना, रातों रात स्टार बना यह शख्स

Viral Song: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग ठंड से बचने के लिए अलग-अलग उपाय अपना रहे हैं। कोई रजाई में दुबका पड़ा है तो कोई आग के अलाव को जलाकर बैठा हुआ है। कई राज्यों में तो सूर्य देव के दर्शन भी नहीं हो रहे हैं। लेकिन इस ठंड का असर लोगों की जिंदगी पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी होता हुआ दिख रहा है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पैरोडी सॉन्ग ‘प्रचंड है ठंड’ लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसे इंस्टाग्राम हैंडल @kavishekhartripathii पर शेयर किया गया है। यह गायक, पटकथा लेखक, गीतकार, संगीतकार, लेखक और अभिनेता पीयूष मिश्रा के गाने ‘आरंभ है प्रचंड’ पर तैयार किया गया है।

इस गाने के बोल हैं ठंड का प्रकोप और धूप का है लोप आप बिस्तरों पर चाय की गुहार दो, ना नहा सको तो खोपड़ भिगो लो आप और इस तरह गैप मार दो…’। इस गाने को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं। यहां तक की इस गाने पर अब लोगों ने रील्स तक बनाना शुरु कर दिया है। आप भी सुनिए इस गाने को और आनंद लीजिए।

also read: शनि की साढ़े साती को दूर करने के लिए करें ये उपाय

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular