Tuesday, February 24, 2026
Homeहरियाणारोहतकविकास की हत्या का मामला : रोहतक पुलिस ने वारदात का किया...

विकास की हत्या का मामला : रोहतक पुलिस ने वारदात का किया खुलासा, आरोपी दीपक को किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की टीम ने मदीना अजायब रोड पर स्थित तालाब में मिली सिंहपुरा कलां निवासी विकास की हत्या की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे आरोपी दीपक को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि 22 फरवरी को सिंहपुरा कलां निवासी सुरेश की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुरेश के दो लड़के है। सुरेश का बडा बेटा विकास दिनांक 21 फरवरी को घर से दीपक के साथ अपनी गाड़ी में मदीना जाने के लिए कहकर घर से निकला। रात करीब साढे़ दस/ग्यारह बजे के आस पास विकास की गाड़ी गांव भराण में मिली।

ये भी पढ़ें-  590 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला : AAP नेता अनुराग ढांडा बोले- फर्जी FD और संदिग्ध ट्रांजेक्शन पर सरकार क्यों सोई रही?

मामले की जांच उप.नि दिनेश द्वारा अमल में लाई गई। शक के आधार पर दीपक पुत्र हंसराज निवासी गॉव सिंघपुरा खुर्द से गहनता से पूछताछ की गई। आरोपी से पूछताछ पर हत्या की वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपी दीपक ने रस्सी से विकास का गला घोटा और चाकू से वार कर हत्या कर दी। हत्या कर विकास के शव को मदीना-अजायब रोड पर स्थित तालाब में फेक दिया।

मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई। दिनांक 23 फरवरी को तालाब से विकास के शव को बरामद किया गया। विकास के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।

ये भी पढ़ें- Rohtak News: जेएनएल नहर से सत्यवान की बॉडी बरामद, वारदात में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

RELATED NEWS

Most Popular