Thursday, March 26, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन स्थल बदला, अब पुलिस लाइन...

रोहतक में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन स्थल बदला, अब पुलिस लाइन मैदान में होगा कार्यक्रम

Rohtak News :  गीता जयंती महोत्सव का आयोजन स्थल पंडित श्रीराम रंगशाला से बदल कर पुलिस लाइन मैदान किया गया है ताकि खुले मैदान में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागी व विभाग इसमें शामिल किए जा सके। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि इस तीन दिवसीय गीता महोत्सव में बढ़-चढक़र हिस्सा ले ताकि इस आयोजन को भव्य रूप दिया जा सके।

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिला स्तरीय गीता महोत्सव की नोडल अधिकारी शालिनी चेतल ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार आगामी 9, 10 व 11 दिसंबर को जिला स्तरीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। गीता महोत्सव का शुभारंभ 9 दिसंबर को हवन यज्ञ व प्रदर्शनी के उद्घाटन से होगा। गीता महोत्सव के तीनों दिन हवन यज्ञ करवाया जाएगा तथा प्रदर्शनी आम जनता के अवलोकन के लिए सुबह 9 से सायं 5 बजे तक खुली रहेगी। गीता महोत्सव में प्रदर्शनी, विभिन्न विभागों व संस्थाओं के स्टॉल तथा लजीज व्यंजनों के फूड स्टॉल, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न खेल गतिविधियां, सेमिनार, श्लोकोच्चारण, शोभायात्रा, दीप उत्सव इत्यादि का भव्य आयोजन किया जाएगा।

पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर आवंटित किए जाएंगे स्टॉल

शालिनी चेतल ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव में स्टॉल व फूड स्टॉल लगाने की इच्छुक संस्थाएं स्थानीय जिला विकास भवन स्थित कमरा संख्या तीन में 3 दिसंबर को दोपहर बाद 3 बजे तक आवेदन कर सकते है। स्टॉल का आबंटन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। गीता महोत्सव में प्रसिद्ध कलाकार भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। इस महोत्सव में संबंधित विभागों द्वारा जन उपयोगी सेवाओं का लाभ भी मौके पर प्रदान किया जाएगा।

RELATED NEWS

Most Popular