Monday, May 19, 2025
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में दहेज़ में नहीं लाई गाड़ी, पति ने रिश्ता निभाने से...

रोहतक में दहेज़ में नहीं लाई गाड़ी, पति ने रिश्ता निभाने से किया मना, 6 पर FIR

रोहतक की देव कालोनी के युवक ने पत्नी को दहेज के लिए सताया, पति बोला-दूसरे वाले गाड़ी दे रहे थे, तू कुछ नहीं लायी। पति-पत्नी का रिश्ता निभाने से भी मना कर दिया। 6 लोगों पर मामला दर्ज

जींद। रोहतक की देव कालोनी में एक विवाहिता को दहेज के लिए ससुराल वालों ने इतना परेशान किया कि महिला ने मायके जाकर 6 लोगों पर मामला दर्ज करवा दिया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति समेत 6 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बहबलपुर की ज्योति ने बताया कि उसकी शादी रोहतक की देव कॉलोनी में रहने वाले जितेंद्र के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया गया। शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जितेंद्र ने उसके साथ पति-पत्नी का रिश्ता निभाने से भी मना कर दिया। जितेंद्र उसे ताने मारते हुए कहा कि मुझे तुमसे अच्छी लड़की मिल रही थी और वह लोग कार भी दहेज में दे रहे थे लेकिन तू कुछ भी नहीं लगाई। उसकी सास सुशीला भी उसे प्रताड़ित कर रही थी। यही नहीं उसके पति जितेंद्र की मौसी अनीता व उसका पति जयहिंद ने झूठ बोलकर पहले से ही शादीशुदा के साथ उसकी शादी करवाई।

जितेंद्र की पहले भी शादी हो चुकी थी लेकिन यह बात उसे छिपाई गई। ज्योति ने बताया कि उसके साथ मारपीट की गई। उसे जान से मारने की कोशिश की गई। ज्योति ने बताया कि जितेंद्र ने अपनी पहली पत्नी को भी इसी तरह से प्रताड़ित कर छोड़ दिया था, उसे भी बुरी तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला थाना पुलिस ने ज्योति की शिकायत पर पति जितेंद्र, जेठ बिट्टू, जसबीर, सुशीला, जयहिंद, अनीता के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने, धोखाधड़ी, गुमराह करने, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular