Friday, May 3, 2024
Homeदेशघर में मौजूद इन आदतों के कारण रहती है धन की कमी

घर में मौजूद इन आदतों के कारण रहती है धन की कमी

- Advertisment -
- Advertisment -

Vastu Tips: कई लोगों के घर में हमेशा रुपए-पैसों की तंगी होती है इसके लिए वो किस्मत को जिम्मेदार बताते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद कुछ आदतों के कारण घर से मां लक्ष्मी रुठ जाती हैं। आइए जानते हैं उन आदतों के बारें में-

पूजा घर गंदा रहना- रोजाना जिस घर में पूजा होती है उसकी साफ-सफाई अच्छे से होनी चाहिए। इससे घर में उन्नति होती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। अगर आप हर दिन पूजा घर की सफाई नहीं करते हैं तो घर में नकारात्मकता का वास हो जाता है और मानसिक तनाव बना रह सकता है।

किचन में जूठे बर्तन- किचन में जूठे बर्तनों को अधिक समय तक नहीं रखना चाहिए। खाना खाने के तुरंत बाद ही बर्तनों को धो दें। अगर आप अधिक समय तक किचन में झूठे बर्तन रखते हैं तो इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।

खाना खाकर बर्तन में हाथ धोना- बहुत से लोग खाना खाकर बर्तन में ही अपने हाथ धो लेते हैं। यदि आप भी ऐसा करते हैं तो आज ही अपनी इस आदत को बदल डालें। ऐसा करने से आपका भाग्य कमजोर हो जाता है। इसलिए कभी बर्तन में जूठे हाथ ना धोयें।

ये भी पढ़ें- भारत के अलावा किस देश में सबसे अधिक रहते हैं भारतीय

फटी चादर बिछाना- जिस बिस्तर पर सोते हैं वहां गंदगी ना रखें। बिस्तर को हमेशा साफ रखें। बेड पर फटी या गंंदी चादर होने से नकारात्मक ऊर्जा का असर आपके भाग्य पर पड़ता है। सुबह उठते के साथ बेड को साफ कर दें और चादर को सही करके बिछा दें। ज्यादा दिनों तक एक ही चादर को ना बिछें रहने दें।

जूत्ते को इधर-उधर ना फेंके- कई लोगों की आदत होती है कि वे इधर-उधर जूते फेंक देते हैं। जूते फेंकने की यह आदत आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा ला सकती है। खासकर घर के मुख्य द्वार पर टिकाकर जूत्ते चप्पल ना रखें।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular