Friday, August 14, 2026
Homeउत्तराखंडपायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला: केदारनाथ धाम जा रहे हेलीकॉप्टर...

पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला: केदारनाथ धाम जा रहे हेलीकॉप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग

Uttarakhand News: उत्तराखंड में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ जा रहा एक हेलीकॉप्टर में टेक-ऑफ के दौरान तकनीकी खामी आ गई। पायलट ने समय पर परिस्थिति भांपते हुए पास में ही सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग करवाई। आपातकालीन लैंडिंग के दौरान पायलट को मामूली चोट आई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने मौके पर टीम को रवाना कर हेलीकॉप्टर को सड़क से हटवाने का कार्य कराया जा रहा है एवं यातायात को शीघ्र सुचारू रूप से चला दिया जाएगा।

इस बारे में जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक हेलीकॉप्टर अपने बड़ासू स्थित बेस से  केदारनाथ धाम के लिए पांच यात्रियों के साथ टेक-ऑफ कर रहा था। इसी दौरान हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खामी आ गई। पायलट ने समय रहते खामी को भांप लिया और नज़दीक में खाली सड़क देखकर आपातकालीन लैंडिंग करवाई।

हेलीकॉप्टर में सवार सभी पांचों यात्री सुरक्षित हैं, जबकि पायलट को हल्की चोट आई है। आपातकालीन लैंडिंग के दौरान सड़क पर खड़ी एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उक्त घटना का हेली शटल सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular