Us deportation, अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों की तीसरी फ्लाइट 16 फरवरी को रात 10 बजे अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरी। 112 लोग अमेरिकी वायुसेना के सी-17ए ग्लोबमास्टर विमान से पहुंचे। इनमें हरियाणा के 44 और पंजाब के 31 लोग शामिल हैं।
करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद ये लोग एयरपोर्ट से बाहर आए। हरियाणा के लोगों के लिए पुलिस अधिकारी वोल्वो बस लेकर पहुंचे। अमृतसर की डीसी साक्षी साहनी भी हवाई अड्डे पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि सभी लोग शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं। निर्वासित लोगों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं।
बच्चों को डायपर के साथ दूध भी दिया गया। इनमें हरियाणा के 44, गुजरात के 33, उत्तर प्रदेश के दो, हिमाचल प्रदेश का एक और उत्तराखंड का एक नागरिक शामिल है। पुरुषों की संख्या 89, बच्चों की संख्या 10 और महिलाओं की संख्या 23 है। दरअसल, अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे गैर-आप्रवासी भारतीयों को वापस भेजा जा रहा है।
Punjab news, ‘चन चनानी ते चकोर’ पुस्तक का हुआ विमोचन
निर्वासित लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। इस बीच, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सिखों के लिए पगड़ियों की व्यापक व्यवस्था की है। शिरोमणि कमेटी का एक कर्मचारी बड़ी संख्या में पगड़ियां लेकर हवाई अड्डे पर पहुंचा। शिरोमणि कमेटी ने यहां निर्वासित भारतीयों और अन्य लोगों के लिए लंगर की भी व्यवस्था की है।
अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि आव्रजन प्रक्रिया चल रही है और उसके बाद चिकित्सा एवं अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। उनके अनुसार, वापस लौटे भारतीय नागरिकों में कुछ बच्चे भी हैं, जिन्हें आवश्यक सामान मुहैया कराया गया है। डीसी साक्षी साहनी ने बताया कि पंजाब व हरियाणा के नागरिकों को सड़क मार्ग से तथा अन्य राज्यों के नागरिकों को विशेष उड़ान से दिल्ली भेजा जाएगा, जहां से वे अपने-अपने राज्यों के लिए रवाना होंगे।