UPSC CSE Final Result 2025 : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। 958 (659 पुरुष और 299 महिलाएं) कैंडिडेट्स ने इसमें क्वॉलिफाई किया है। शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 11 महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं।
पूरे देश में राजस्थान के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है। उन्होंने चिकित्सा विज्ञान को वैकल्पिक विषय के रूप में चुनकर परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने एम्स, जोधपुर से स्नातक (एमबीबीएस) की उपाधि प्राप्त की है।
वहीं राजेश्वरी सुवे एम दूसरे और हरियाणा के एकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे हैं। रिजल्ट संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर देखा जा सकता है।
बता दें कि सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 का आयोजन 25 मई, 2025 को किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 9,37,876 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जिनमें से 5,76,793 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे। वहीं अगस्त 2025 में आयोजित लिखित (मुख्य) परीक्षा में बैठने के लिए कुल 14,161 उम्मीदवार अर्हता प्राप्त हुए थे।
यूपीएससी टॉपर लिस्ट….
- अनुज अग्निहोत्री
- राजेश्वरी सुवे एम
- एकांश ढुल
- राघव झुनझुनवाला
- ईशान भटनागर
- जिनिया अरोड़ा
- ए आर राजा मोहिद्दीन
- पक्षल सेक्रेटरी
- आस्था जैन
- उज्ज्वल प्रियांक

