Sunday, July 26, 2026
Homeदेशपेंशन को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या के निवारण के लिए...

पेंशन को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या के निवारण के लिए जिला स्तर पर कमेटी बनी

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि पेंशन को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या के निवारण के लिए जिला स्तर पर अतिरिक्त उपायुक्त के नेतृत्व में एक कमेटी बना दी गई है।

पेंशन संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या जैसे कि आयु सीमा, पीपीपी, निवासी प्रमाण पत्र या कोई और भी हो, अपनी शिकायत इस कमेटी में दे सकते हैं तथा कमेटी द्वारा ही इसका निर्णय किया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने सदन को इस बात से भी अवगत करवाया कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पेंशन संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए दिन प्रतिदिन इसकी मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular