Monday, May 19, 2025
Homeदिल्लीDGP शत्रुजीत कपूर की पुस्तक वायर्ड फॉर सक्सेस का विमोचन

DGP शत्रुजीत कपूर की पुस्तक वायर्ड फॉर सक्सेस का विमोचन

नई दिल्ली। केंद्रीय विद्युत एवं शहरी कार्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली स्थित नए महाराष्ट्र सदन में हरियाणा के DGP  शत्रुजीत कपूर द्वारा लिखित पुस्तक ‘वायर्ड फॉर सक्सेस‘ का लोकार्पण किया। इस मौके पर दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति डी के शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

यह पुस्तक हरियाणा में बिजली सुधारों की दिशा में किए गए प्रयासों पर आधारित है जिसका समाज के सभी वर्गों व अन्य राज्यों के बिजली वितरण निगमो को भी बड़े पैमाने पर लाभ होगा।

केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए कहा कि 2014 में जब उन्होंने मुख्यमन्त्री का कार्यभार सम्भाला, उस समय हरियाणा में बिजली कंपनियों की स्थिति अत्यंत दयनीय थी और इसमें सुधार के लिए गंभीरता से काम करने की जरूरत थी। उस समय केवल प्रदेश के 105 गांवों में 24 घंटे बिजली दी जाती थी, और 7000 करोड़ से अधिक के बकाया बिल थे । पुराने बिजली बिल भरवाने के लिए कोई योजना नहीं थी। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिल ना भरना लगभग एक प्रथा बन गई थी, लेकिन हमने इस व्यवस्था को बदल दिया।

उन्होंने बताया कि हरियाणा में बिजली कंपनियों को घाटे से उबारने और मुनाफे में लाने के लिए 2016 में उदय योजना के तहत व्यापक सुधार के कदम उठाए गए। इस दिशा में राज्य के वरिष्ठ अधिकारी शत्रुजीत कपूर को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके कुशल नेतृत्व में हरियाणा की दोनों बिजली कंपनियों ने निर्धारित लक्ष्य से दो वर्ष पहले ही लाभ अर्जित कर लिया।

पूरे देश की डिस्कॉम कंपनियों के उदाहरणात्मक हरियाणा

कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा बिजली निगमों को न केवल सफलता की नई ऊंचाइयां मिली बल्कि लाइन लॉसेस में रिकॉर्ड कमी दर्ज की गई जिसके परिणामस्वरूप दोनों वितरण कंपनियां मुनाफे में आ गई। इस उपलब्धि ने अन्य राज्यों के लिए भी एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

बदला वर्क कल्चरः  वर्ष-2016 में सीएमडी नियुक्त किए जाने पर उन्होंने केन्द्रीय मंत्री का आभार जताया और कहा कि इस यात्रा में एक बड़ी चुनौती थी ‘वर्क कल्चर को बदलना‘। इसके लिए मैरिट बैस्ड ट्रांसफर पॉलिसी बनाई गई और उसे सख्ती से लागू किया। बिजली चोरी को रोकने के लिए एक नई एसओपी बनाई और उसे प्रभावी तरीके से लागू कर बिजली चोरी रोकने में बड़ी सफलता हासिल की।

दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति डी के शर्मा ने कपूर को बधाई दी और कहा कि  कपूर ने यह सिद्ध कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और विपरित परिस्थितियों में भी सकारात्मक परिणाम लाए जा सकते हैं। हालांकि यह सफर चुनौतिपूर्ण था लेकिन इसके बावजूद भी श्री कपूर ने हर चुनौती का डटकर सामना किया और अपनी टीम के साथ मजबूती से खड़े रहे। वे सदैव अपनी टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले और उनका मनोबल बढ़ाते रहे जो एक अच्छे टीम लीडर की पहचान है। बिजली कंपनियों को घाटे से निकालकर मुनाफे में लाना आसान नही था लेकिन उन्होंने ऐसा करके हरियाणा ही नही बल्कि पूरे देश के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक आने वाली पीढ़ियो का भी मार्गदर्षन करेगी। इस पुस्तक को सभी लाइब्रेरियो में लगाया जाना चाहिए जो समस्या, उसके कारण और उसके समाधान भी बताती है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular