Thursday, July 17, 2025
HomeदेशUIDAI ने 1.17 करोड़ लोगों के आधार कार्ड ब्लॉक किए, जानें पूरा...

UIDAI ने 1.17 करोड़ लोगों के आधार कार्ड ब्लॉक किए, जानें पूरा मामला

UIDAI: आज के समय में आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। आधार कार्ड का इस्तेमाल हर छोटे-बड़े काम में किया जाता है। आधार कार्ड भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। अब यूआईडीएआई द्वारा कई आधार कार्ड बंद किए जा रहे हैं। अब तक यूआईडीएआई ने 1.17 करोड़ से अधिक आधार कार्ड निष्क्रिय कर दिए हैं। आइए जानते हैं कि UIDAI किन आधार कार्डों को बंद कर रहा है।

इन लोगों के आधार कार्ड ब्लॉक कर दिए गए।

यूआईडीएआई अब उन लोगों के आधार कार्ड बंद कर रहा है जिनकी मृत्यु हो चुकी है। आधार कार्ड के दुरुपयोग को रोकने के लिए यूआईडीएआई ने यह कदम उठाया है। अब तक यूआईडीएआई ने 1.17 करोड़ से अधिक मृत लोगों के आधार कार्ड बंद कर दिए हैं। इसके साथ ही यूआईडीएआई ने अपने पोर्टल पर एक नई सुविधा भी शुरू की है, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपने परिवार के किसी भी सदस्य की मृत्यु की जानकारी दे सकता है।

यूआईडीएआई ने मृतक लोगों की यह जानकारी नागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) के माध्यम से प्राप्त की है। यूआईडीएआई ने 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 1.55 करोड़ मृत्यु रिकॉर्ड एकत्र किए और इन सभी के सत्यापन के बाद 1.17 करोड़ आधार बंद कर दिए गए। यूआईडीएआई अभी भी मृत लोगों के आधार कार्ड बंद करने के लिए काम कर रहा है।

एक्शन मोड में खेल मंत्री गौरव गौतम: देवीलाल स्टेडियम का किया औचक निरीक्षण,15 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

मृत लोगों का आधार कार्ड कैसे बंद करें?

यदि आपके परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो आप माई आधार पोर्टल पर जाकर मृतक का आधार कार्ड बंद कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधार कार्ड का विवरण और मृत व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र नंबर जैसी आवश्यक जानकारी देनी होगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular