Thursday, August 6, 2026
Homeहरियाणारोहतक2 आईएएस अधिकारियों के तबादले, रोहतक और अंबाला को मिले नए उपायुक्त

2 आईएएस अधिकारियों के तबादले, रोहतक और अंबाला को मिले नए उपायुक्त

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तत्काल प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए।

जारी आदेश के अनुसार, प्रदीप दहिया, जो अब तक नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त एवं जिला नगर आयुक्त, गुरुग्राम के पद पर कार्यरत थे, को रोहतक का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

वहीं, सचिन गुप्ता, जो रोहतक के उपायुक्त के साथ-साथ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), रोहतक के प्रशासक तथा अतिरिक्त निदेशक, अर्बन एस्टेट्स, रोहतक का कार्यभार भी संभाल रहे थे, को अंबाला का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular