Thursday, June 25, 2026
HomeपंजाबPunjab News: बीजेपी नेता के क्लिनिक पर हमले के आरोप में दो...

Punjab News: बीजेपी नेता के क्लिनिक पर हमले के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Punjab News: बठिंडा में बीजेपी नेता डॉ. तरसेम गर्ग के क्लिनिक पर पेट्रोल बम से हुए हमले के सिलसिले में रेंज के DIG और SSP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। DIG हरजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में काउंटर इंटेलिजेंस के साथ मिलकर, CCTV फुटेज और तकनीकी मदद से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इनकी पहचान नकुल और गुरविंदर के तौर पर हुई है और ये फाजिल्का के रहने वाले हैं। डॉ. तरसेम गर्ग के क्लिनिक पर पेट्रोल जैसी किसी चीज़ से हमला किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि घटना के कुछ समय बाद उन्हें शहज़ाद भट्टी नाम के व्यक्ति का फ़ोन कॉल आया था। इस संबंध में अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Punjab News: कथित वीडियो पर बोले मुख्यमंत्री मान- व्यक्ति ने मास्क पहना है

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को अबोहर से गिरफ्तार किया गया है। जब इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके बठिंडा लाया जा रहा था, तो उन्होंने भागने की भी कोशिश की। इस मामले में शहज़ाद भट्टी नाम के व्यक्ति को भी नामज़द किया गया है, जिसने इस घटना की ज़िम्मेदारी ली और डॉ. तरसेम गर्ग को फ़ोन कॉल किया था।

तीसरा आरोपी संदीप अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार करने का पुलिस दावा कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि घटना को अंजाम देने का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है।

RELATED NEWS

Most Popular