Sunday, July 27, 2025
Homeहरियाणारोहतकजैन सभा रोहतक के त्रिवर्षीय चुनाव 3 अगस्त को : 65 कॉलेजियम...

जैन सभा रोहतक के त्रिवर्षीय चुनाव 3 अगस्त को : 65 कॉलेजियम सदस्यों के लिए 97 प्रत्याशी मैदान में

शांतिप्रकाश जैन. रोहतक : जिले की सबसे पुरानी संस्था जैन सभा रोहतक (रजि.) के त्रिवार्षिक चुनाव 3 अगस्त को होने जा रहे है। जैन सभा के 65 कॉलेजियम के लिए 97 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। विदित रहे कि जैन सभा की स्थापना 1905 में हुई थी। इसके अंतर्गत जैन बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जैन पब्लिक स्कूल और जैन धर्मार्थ औषधालय संचालित है।

जैन सभा के सचिव मनोज जैन डब्बू ने बताया कि जैन सभा के 2611 आजीवन सदस्य अपने मत का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान निष्पक्ष और पारदर्शिता करवाने के लिए मनोज जैन बबली को चुनाव अधिकारी और अमित जैन जोजी को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। मतदान जैन सभा द्वारा जारी पहचान पत्र के माध्यम से होगा या किसी अन्य किसी पहचान पत्र के माध्यम से भी सदस्य मतदान कर सकेंगे।

सचिव मनोज जैन ने बताया कि चुने गए 65 कॉलेजियम सदस्य 17 अगस्त को मतदान करके 13 सदस्य कार्यकारिणी का चयन करेंगे। जिनमे प्रधान, उपप्रधान, सचिव, उपसचिव, कौषाध्यक्ष के साथ-साथ 8 कार्यकारिणी के सदस्य भी चुने जाएंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन से भी सहयोग मांगा गया है।

उन्होंने बताया कि मतदान के लिए सभी मतदान केंद्र जींद रोड़ स्थित जैन पब्लिक स्कूल में बनाये जाएगे। उन्होंने बताया कि अभी कार्यसमिति के चुनाव के लिए मतदान केंद्र के लिए कोई स्थान निश्चित नहीं किया गया। उन्होंने जैन सभा के आजीवन सदस्यों से अपील की कि संस्था की उन्नति के लिए वो चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular