Monday, July 1, 2024
Homeदेशलद्दाख में दर्दनाक हादसा : नदी पार करते समय सेना के पांच...

लद्दाख में दर्दनाक हादसा : नदी पार करते समय सेना के पांच जवान शहीद, राजनाथ सिंह ने जताया दुख

- Advertisment -
- Advertisment -

लद्दाख में सेना के जवानों के अभ्यास के दौरान बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में टैंक के साथ जवान अभ्यास कर रहे थे तभी अचानक पांच जवान बह गए और शहीद हो गए।

ये हादसा चीन के साथ लगने वाली सीमा LAC के पास हुआ है। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेतओं ने इस हादसे पर दुख जताया है।

सेना की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक,  रक्षा अधिकारी टैंक को नदी पार कराने का अभ्यास कर रहे थे। तभी अचानक नदी में सैलाब आ गया इसमें जवान बह गए।  जिसमे पांच की मौत कई के घायल होने की भी सूचना है।

वहीं इस हादसे पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक प्रकट करते हुए एक्स पर लिखा- लद्दाख में एक नदी के पार टैंक को ले जाते समय एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हमारे पांच बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान चली गई।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा- लद्दाख में एक नदी पार करते समय एक जेसीओ सहित 5 भारतीय सेना के बहादुरों की जान जाने से हम बहुत दुखी हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular