Monday, August 24, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में व्यापारियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, कहा- किला रोड पर...

रोहतक में व्यापारियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, कहा- किला रोड पर चेकपॉइंट न लगाए पुलिस

Rohtak News : किला रोड व्यापारी कल्याण संघ ने प्रधान दीपक पुनियानी के नेतृत्व में मांगों को लेकर बुधवार को पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित से मुलाकात की और समास्याओं के समाधान कराने के लिए ज्ञापन सौंपा हैं।

व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से कहा, कुछ असामाजिक तत्वों के समूह यहां एकत्रित होकर उपद्रव करते हैं जिससे हमारे ग्राहकों और दुकानदारों को असुविधा होती है। वहीं उन्होंने अनुरोध किया यातायात पुलिस किला रोड पर चेकपॉइंट न लगाए।

इसके साथ ही व्यापारियों ने कहा, बाजार (जैरेवाल मिठाई) के पीछे स्थित पुलिस बेरिकेड को निष्क्रिय न छोड़ा जाए और सुरक्षा तथा लोगों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए बहाँ उचित पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। भीड़भाड़ और असुविधा से बचने के लिए सड़क विक्रेताओं का परिसर में प्रवेश सख्ती से प्रतिबंधित किया जाए।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular