Monday, August 24, 2026
Homeदेशसतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल को देशद्रोह के मामले में हाईकोर्ट से...

सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल को देशद्रोह के मामले में हाईकोर्ट से राहत, जमानत मिली

Haryana News : सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल को देशद्रोह के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इस मामले में हाई कोर्ट जमानत दे दी है। अब रामपाल करीब 11 साल बाद जेल से बाहर आ सकते हैं।

बता दें कि साल 2014 में बरवाला स्थित सतलोक आश्रम में पुलिस प्रशासन और समर्थकों के बीच बड़ा टकराव हुआ था। इस झड़प के दौरान 6 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। इसके बाद जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार किया था।

इसी मामले से जुड़े विभिन्न आरोपों के तहत रामपाल के खिलाफ कई केस दर्ज किए गए थे। रामपाल हिसार जेल में बंद हैं। उन्हें पहले ही कई मामलों में जमानत मिल चुकी है। अब हाई कोर्ट के आदेश के बाद वह जेल से बाहर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें-  रोहतक में व्यापारियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, कहा- किला रोड पर चेकपॉइंट न लगाए पुलिस

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular