Sunday, May 19, 2024
Homeदेशआज कार्तिक पूर्णिमा पर इन स्थानों पर जरुर करें दीपदान

आज कार्तिक पूर्णिमा पर इन स्थानों पर जरुर करें दीपदान

- Advertisment -
- Advertisment -

आज कार्तिक पूर्णिमा की तिथि है। आज ये तिथि बहुत ही खास होती है आज ही के दिन सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव की जयंती है। इसलिए इसे गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं साथ ही साथ आज देव दिवाली भी है। दिवाली के तरह आज भी दीपदान किया जाता है। पवित्र स्थलों पर जाकर उस स्थानों को दीपों से रोशन किया जाता है।

देव दिवाली का पर्व काशी में खूब धूमधाम के साथ मनाया जाता है। गंगा के सभी घाटों पर जाकर लोग दीपदान करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा यानि की देव दिवाली के दिन दीपदान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

कार्तिक पूर्णिमा पर घर के इन स्थानों पर करें दीपदान 

कार्तिक पूर्णिमा के दिन अगर स्नान करने के लिए किसी स्थल पर आप नहीं जा रहे हैं तो  घर में इन स्‍थानों पर दीपदान करके पुण्‍य की प्राप्ति कर सकते हैं। घर में तुलसी के पेड़ पर, मुख्‍य द्वार के दोनों तरफ, ईशान कोण में और घर के पूजा स्‍थान में दीपक जलाएं। इसके अतिरिक्त किसी मंदिर में जाकर भी आप दीपदान कर सकते हैं।

मान्यता है कि ऐसा करने से कार्तिक पूर्णिमा का व्रत करने का पुण्‍य प्राप्‍त होता है। पूर्णिमा पर पूजापाठ और दान पुण्‍य करने से आपको पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

ये भी पढ़ें- सपने में कनखजूरा दिखने का क्या अर्थ, भविष्य में होने वाली इन बातों का चलता है पता

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular