Friday, August 14, 2026
Homeबिहारआज सीएम नीतीश कुमार करेंगे महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत

आज सीएम नीतीश कुमार करेंगे महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत

Mahila Samvad: आज सीएम नीतीश कुमार महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे.  महिला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार की महिलाओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना हैं. साथ ही उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. इसके अतिरिक्त सीएम नीतीश कुमार पटना से 50 प्रचार वाहनों को हरी झंडी  दिखाकर रवाना किया जो राज्य के कोने-कोने तक संदेश पहुंचायेंगे.

Mahila Samvad: 600 स्थानों पर आयोजित किए जायेंगे महिला संवाद कार्यक्रम

आज 600 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. आने वाले 60 दिनों में राज्य के 70 हजार स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान  600 प्रचार वाहन विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे और वहां की महिलाओं से संवाद स्थापित करेंगे.

राज्य की 2 करोड़ महिलाओं तक सरकार की सीधी पहुंच 

इस अभियान के तहत राज्य सरकार का उद्देश्य है कि 2 करोड़ महिलाओं तक सीधी पहुंच बनाई जाए. इसमें जीविका समूह की 1.35 लाख से अधिक महिलाएं भाग लेंगी. केवल पटना जिले में ही लगभग 1395 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रतिदिन सुबह और शाम औसतन 1200 स्थानों पर संवाद किया जाएगा.

इन योजनाओं की दी जाएगी जानकारी 

महिला संवाद के तहत महिला सशक्तिकरण नीति 2015, शराबबंदी, आरक्षण, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह निषेध, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, छात्रा पोशाक योजना, जीविका जैसी अनेक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. यह अभियान न केवल महिलाओं को जानकारी देने का माध्यम बनेगा, बल्कि उन्हें अपनी सामाजिक भूमिका और अधिकारों के प्रति जागरूक कर सशक्त समाज की नींव रखने में मदद करेगा.

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular