Saturday, April 19, 2025
Homeहरियाणाकार्यों में कोताही बरतने के चलते 3 अधिकारी सस्पेंड, पढ़ें- पूरा मामला

कार्यों में कोताही बरतने के चलते 3 अधिकारी सस्पेंड, पढ़ें- पूरा मामला

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री  सुभाष सुधा ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग के तीन अधिकारी/ कर्मचारियों को सस्पेंड किया है।

 सुधा ने बताया कि इन तीनों अधिकारी/ कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कार्य न करने की शिकायत लोगों से मिल रही थी। जिस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया भूना नगरपालिका लेखाकार

सुरेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय नगर परिषद, सिरसा में निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, नगरपालिका समिति, रानिया (सिरसा) के सचिव आशीष कुमार को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय निदेशालय, शहरी स्थानीय निकाय, पंचकूला में निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त,  नगर परिषद् नरवाना के एम ई को भी तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसके खिलाफ भी लिखित में शिकायत मिली थी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular